24.2 C
Dehradun
spot_img

टिहरी से फिर माला राज्यलक्ष्मी शाह को बनाया प्रत्याशी..

Date:

Share:

लोकसभा टिहरी से लोकप्रिय माला राज्यलक्ष्मी शाह को फिर प्रत्याशी बनाया गया है

टिहरी से फिर माला राज्यलक्ष्मी शाह को बनाया प्रत्याशी..

टिकिट मिलने के पश्चात सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का, अमित शाह जी का, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी का उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करती हूं

माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा महिलाओं , बुजर्गों, और युवा साथियों का जिनका प्यार और स्नेह लगातार मेरे साथ बना हुआ है,

माला राज्यलक्ष्मी शाह की लोकप्रियता पर फिर लगी मुहर,केंद्रीय नेतृत्व ने

लोकसभा टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह को फिर प्रत्याशी बनाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने उनपर विश्वास जता कर उनकी लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। टिकिट मिलने के पश्चात सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का, अमित शाह जी का, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी का उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करती हूं,
साथ ही उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी , संगठन महामंत्री अजेय जी , भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करती हूं।
मैं भगवान बद्री विशाल का भी धन्यवाद करती हूं, की आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे ।
मैं अपने संसदीय क्षेत्र की सम्मानित जनता का भी आभार व्यक्त करती हूं ।
विशेष कर से महिलाओं , बुजर्गों, और युवा साथियों का जिनका प्यार और स्नेह लगातार मेरे साथ बना हुआ है,
मैं अपने संसदीय क्षेत्र की सम्मानित जनता से अपील करती हूं , कि आने वाले समय में भगवान बद्री विशाल जी के आशीर्वाद से , आपके सहयोग से और मोदी जी की ऐतिहासिक नीतियों से या यूं कहें की ” मोदी जी की गारंटी ” से हम एक श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार कर सकते है ।
सुबह से ही लगातार बारिश के बावजूद सांसद जी के आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिसमे विभिन्न क्षेत्रों से आए विधायकों , विभिन्न क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों , पार्षदों, पार्टी पदाधिकारीयों, और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और साथ ही पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया, की टिहरी लोकसभा क्षेत्र पर पुनः एक बार टिहरी राज घराने से महारानी माला लक्ष्मी शाह जी को प्रत्याशी घोषित किया । टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में चारों ओर हर्षोल्लास का माहौल है ,

Subscribe to our magazine

━ more like this

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here