22.2 C
Dehradun
spot_img

दंगाइयों के खिलाफ यूपी की तर्ज पर उनके पोस्टर चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे. हिंसा और आगजनी में हुए प्रॉपर्टी के नुकसान की भरपाई भी की जाएगी

Date:

Share:

हल्द्वानी प्रकरण : यूपी मॉडल पर दंगाइयों के खिलाफ एक्शन, लगेंगे पोस्टर, होगी नुकसान की वसूली

दंगाइयों के खिलाफ यूपी की तर्ज पर उनके पोस्टर चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे. हिंसा और आगजनी में हुए प्रॉपर्टी के नुकसान की भरपाई भी की जाएगी

उपद्रवियों का हमला : पत्थर, पेट्रोल बम और अवैध तमंचों से गोलीबारी शुरू की,पुलिस और स्थानीय लोगों के वाहनों को आग के हवाले कर गया. बनभूलपुरा थाने को भी फूंक दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

मुख्यमंत्री स्वयं लगातार ले रहे हैं अपडेट… पूरी घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री की नजर ,उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी :धामी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मजार के खिलाफ बुलडोजर एक्शन के खिलाफ भड़की हिंसा में अब तक 6 लोगों के मरने की खबर है. साथ 250 से अधिक लोग घायल हैं. इस बीच पूरे हल्द्वानी शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया. शहर में कर्फ्यू लगा हैं और दुकानें, ऑफिस, स्कूल सब बंद रहेंगे. इस बीच दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के भी आदेश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
दंगाइयों के खिलाफ यूपी की तर्ज पर उनके पोस्टर चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे. साथ ही हिंसा और आगजनी में हुए प्रॉपर्टी के नुकसान की भरपाई भी की जाएगी. मिल रही जानकारी के पास पुलिस के पास उपद्रवियों का वीडियो मौजूद है, जिसके माध्यम से शिनाख्त कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में उस वक्त हिंसा की चिंगारी भड़क उठी, जब नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा था. हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करवाने जैसे ही पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची तो वहां पहले से ही तैयार उपद्रवियों ने हमला कर दिया, पत्थर, पेट्रोल बम और अवैध तमंचों से गोलीबारी शुरू कर दी गई. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इतना ही नहीं उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को भी फूंक दिया
हल्द्वानी बवाल: यूपी मॉडल पर दंगाइयों के खिलाफ एक्शन, लगेंगे पोस्टर, होगी नुकसान की वसूली

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश देहरादून। मानसून के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here