33.2 C
Dehradun
spot_img

महाराज ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने पर जस्टिस रितु बाहरी को दी बधाई   

Date:

Share:

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने यूसीसी (UCC) को लेकर एक ऐतिहासिक काम किया है जो देश के लिए एक नजीर बनेगा: महाराज

उत्तराखंड ने यूसीसी को लेकर एक ऐतिहासिक काम किया है: महाराज.

महाराज ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने पर जस्टिस रितु बाहरी को दी बधाई

 

जस्टिस रितु बाहरी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने बाद गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जस्टिस बाहरी से यूसीसी सहित अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की और जस्टिस बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने पर बधाई दी।

 

श्री महाराज ने कहा कि यदि हमें सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के अनुरूप काम करना है तो यूसीसी को लागू करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि देश में शादी, तलाक, प्रॉपर्टी में बंटवारा, बच्चा गोद लेने जैसे विषयों पर यूसीसी जैसा कानून बेहद जरूरी है

 

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25-28 भारतीय नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है और धार्मिक समूहों को अपने स्वयं के मामलों का प्रबंधन करने की अनुमति देता है। साथ संविधान का अनुच्छेद 44 भारतीय राज्य से अपेक्षा कहता है कि वह राष्ट्रीय नीतियां बनाते समय सभी भारतीय नागरिकों के लिए राज्य के नीति निर्देशक तत्व और समान कानून को लागू करे। इस बात को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में यूसीसी देश की एकता, अखंडता और लिंग भेद की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

 

हमारे लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने यूसीसी (UCC) को लेकर एक ऐतिहासिक काम किया है जो देश के लिए एक नजीर बनेगा।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी

  संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी

  मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी समाप्त हुई थी और अगली बारी थी...

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी

  मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here