21.1 C
Dehradun
spot_img

टीला व चाकीसैंण इंटर कालेज की बदलेगी सूरतः डॉ. धन सिंह रावत

Date:

Share:

टीला व चाकीसैंण इंटर कालेज की बदलेगी सूरतः डॉ. धन सिंह रावत

डा. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की स्थिति को भी सुधारा जायेगा। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अधूरे पड़े निर्माण को शीघ्रता के साथ पूरा कर विद्यालयों में साज-सज्जा एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी, जिसके लिये विभागीय अधिकारियों भी निर्देश दे दिये गये हैं

मरम्मत कार्यों के लिये रू. 42 लाख की धनराशि मंजूर : डॉ. धन सिंह रावत

मरम्मत कार्यों के लिये रू. 42 लाख की धनराशि मंजूर कार्यदायी संस्था नामित, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड थलीसैण के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज टीला एवं राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण की सूरत बदली नजर आयेगी

डा. रावत ने बताया कि दोनों विद्यालयों में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा ताकि समय पर विद्यालयों के भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण हो सके और छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड थलीसैण के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज टीला एवं राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण की सूरत बदली नजर आयेगी। दोनों विद्यालयों के भवनों के मरम्मत एवं अनुरक्षण के लिये रू0 42.46 लाख मंजूर कर दिये हैं, इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिये कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में अवस्थापना संरचना एवं भौतिक संसाधान उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और सरकार हर स्तर से विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाने में जुटी है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण विकासखंड के दूरस्थ विद्यालयों राजकीय इंटर कॉलेज टीला एवं राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैण में मरम्मत एवं अनुरक्षण संबंधी कार्यों के लिये रू0 42.46 लाख की धनराशि की मंजूरी दे दी है। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैण में मरम्मत कार्य के लिये रू0 25.60 लाख एवं राजकीय इंटर कॉलेज टीला को रू0 16.86 लाख शामिल है। विभागीय मंत्री ने बताया कि दोनों राजकीय विद्यालयों में मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिये राज्य सेक्टर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जबकि ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। डा. रावत ने बताया कि दोनों विद्यालयों में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा ताकि समय पर विद्यालयों के भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण हो सके और छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। डा. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की स्थिति को भी सुधारा जायेगा। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अधूरे पड़े निर्माण को शीघ्रता के साथ पूरा कर विद्यालयों में साज-सज्जा एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी, जिसके लिये विभागीय अधिकारियों भी निर्देश दे दिये गये हैं।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश देहरादून। मानसून के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here