38.9 C
Dehradun
spot_img

मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री धामी जी द्वारा की कई घोषणाएं और अन्य कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए  

Date:

Share:

खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश कहा कि जल्द ही लोहाघाट में बनने जा रहे गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज के संबध में कार्यदायी संस्था जल्द से जल्द बनाये एस्टीमेट

खेल मंत्री ने अगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां तय समय पर पूरा करने के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश.

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ ली खेल विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक, दिए दिशा निर्देश

मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री धामी जी द्वारा की कई घोषणाएं और अन्य कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए

 

आज प्रदेश की खेल एवम युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित कक्ष में खेल विभाग से संबंधित विभिन्न अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध ने बैठक ली।जहां उन्होंने बैठक में अधिकारियों को अगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां तय समय पर पूरा करने के दिशा निर्देश दिएसाथ ही इस दौरान अधिकारियों को मुख्यमंत्री धामी जी द्वारा की कई घोषणाएं और अन्य कार्यो को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए।

 

वहीं खेल मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि लोहाघाट में बनने जा रहे गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज के संबध में कार्यदायी संस्था जल्द से जल्द एस्टीमेट बनाकर भेजें ताकि जिससे फरवरी माह के अन्त तक भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।साथ ही प्रदेश में अधिक से अधिक स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित किये जा सकें इसके लिए विभाग द्वारा दिये जाने वाले 25 प्रतिशत सब्सिडी के संबंध में विज्ञापन निदेशालय स्तर पर जारी किये जाएं ताकि प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

मंत्री ने आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश भर में खेल विभाग के संबंध में की गई घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा पूर्व में 56 घोषणाएं की गई थीं जिनमें 19 घोषणाएं पूर्ण हो चुकीं हैं, 09 घोषणाएं निर्माणाधीन हैं जबकि 28 घोषणाएं अभी तक अपूर्ण स्थिति में हैं। उन्होंने अपूर्ण घोषणाओं के संबंध में बताया कि इन घोषणाओं में भूमि की उपलब्धता, वन भूमि अनापत्ति प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं के कारण इन्हें धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। मंत्री ने अपूर्ण घोषणाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपूर्ण घोषणाओं के कारण तथा स्थिति की सूचना शासन स्तर पर भेजने के साथ-साथ संबंधित जनपद के जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया जाए जिससे अपूर्ण घोषणाओं के संबंध में आ रहे अवरोधों का ससमय निस्तारण किया जा सके।।

 

कहा कि युवा कल्याण विभाग के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर विभाग गम्भीरता से कार्य करते हुए उन्हें यथासमय पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है

 

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव, खेल विभाग, अमित सिन्हा, अपर सचिव, खेल विभाग, जितेन्द्र कुमार सोनकर तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में अब बख्शे नहीं जाएंगे दोषी अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में अब बख्शे नहीं जाएंगे दोषी अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर...

पारंपरिक खेती को नई ताकत देने खेत में उतरे मुख्यमंत्री

पारंपरिक खेती को नई ताकत देने खेत में उतरे मुख्यमंत्री       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में...

टिलर थाम खेत में उतरे धामी, किसानों को दिया संदेश— जैविक खेती अपनाओ, उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाओ

टिलर थाम खेत में उतरे धामी, किसानों को दिया संदेश— जैविक खेती अपनाओ, उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाओ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने...

पौड़ी में विकास की सौगात, संस्कृति को सम्मान और युवाओं को अवसर

पौड़ी में विकास की सौगात, संस्कृति को सम्मान और युवाओं को अवसर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here